बीजेपी के शत्रु आज थाम सकते है कांग्रेस का दामन

खबरें अभी तक: हाल ही में भाजपा ने शत्रुघ्न सिंहा का टिकट काटकर उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से चुनावी जंग में उतारा है। काफी समय से शत्रुघ्न सिंहा मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे थे। ऐसे में साफ तौर पर माना जा रहा था कि भाजपा शत्रुघ्न का टिकट जरूर काटेंगी।

वहीं बीते शनिवार को एनडीए ने लोकसभा चुनाव 2019 के तहत बिहार की 40 में से 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जिसमे भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर तो वहीं रामविलास पासवान की लोजपा छह सीट पर चुनावी दंगल के लिए तैयार है।