होली के इस मौके पर Google ने बनाया ये खास Doodle

खबरें अभी तक: आज पूरा देश होली के रंगों में डूबा हुआ है। हर तरफ होली का जश्न है तो Google इस जश्न से कैसे अछुता रह सकता था। आज रंगो के इस त्योहार को Google भी एक कलरफुल Doodle के साथ मना रहा है। गूगल ने अपने इस डूडल में कई रंगो का प्रयोग किया है जिससे यह बेहद खास लग रहा है। आपको बता दें कि Google के इस Doodle में रंगों और भारतीय संस्कृति की झलकियां से नजर आ रही है। Google का यह रंग-बिरंगा Doodle काफी आकर्षक दिखाई पड़ रहा है।  जैसे कि आप सभी जानते हैं कि Google हर खास मौके पर एक खास Doodle बनाता रहा है।

वहीं भारत में होली कई प्रकार से मनाई जाती है। वाराणसी में जहां घाटों पर मसान होली मनाई जाती है तो वहीं दूसरी बरसाना में लट्ठमार होली का चलन है। होली मनाने का तरीका भले हर जगह थोड़ा अलग हो, लेकिन इसका उद्देश्य खुशियां बांटना ही होता है।