मां बनने के बाद पहली बार टेनिस कोर्ट में उतरी सानिया का वीडियो वायरल

खबरें अभी तक: लंबे वक्त के बाद भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा एक बार फिर कोर्ट पर लौट चुकी हैं।बता दें कि सानिया ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर एक वीडियो पोस्ट कि जिसमें वह प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ सानिया ने लिखा है तो… आज यह हुआ। आठ सेंकेंड के इस वीडियो में सानिया मिर्जा एक के बाद एक कई शॉट लगाते दिखाई पड़ रही है।

आपको बता दें कि मां बनने के बाद सानिया मिर्जा पहली बार टेनिस कोर्ट पर लौटी हैं। ट्विटर पर वीडियो डालने के बाद फैंस ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। कई लोगों ने इस वीडियो को ‘प्रेरणा स्त्रोत’ भी कहा। साथ ही बता दें कि अक्टूबर 2017 में सानिया मिर्जा ने गर्भवती होने के कारण टेनिस कोर्ट से दूरी बना ली थी। सानिया ने कहा था कि वह टोक्यो ओलंपिक 2020 से पहले कोर्ट पर वापसी करेंगी।

अपने शहजादे को लेकर सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह बच्चे के लिए एक मिसाल कायम करना चाहती हैं। सानिया ने कहा था कि गर्भावस्था के दौरान मातृत्व और पितृत्व दोनों को मिलकर कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे की बच्चे को एक अलग एहसास मिले पाए।