हिमाचल में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पार्टियों में हलचल तेज

ख़बरें अभी तक: लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद हिमाचल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद वीरेंद्र कश्यप ने इस बार फिर से प्रदेश की चारों सीटों को जितने का दावा किया है। आचार संहिता लगने के दूसरे दिन ही सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने सोलन में पत्रकार वार्ता कर पांच सालों की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा चुनावों में भारत देश का वातावरण मोदीमय हो चुका है मोदी सरकार ने देश की जनता से जो वादे किए थे वो पूरे किए है और विकास के मुद्दे पर बीजेपी चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने कहा हिमाचल की चारों सीटे बीजेपी जीतेगी। प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल के विकास में तेज़ी लाए है साथ पर्यटन के क्षेत्र में बहुत सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र को केंद्र सरकार से लगभग 1900 करोड़ दिया गया है जिससे हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। मोदी सरकार ने अपने बजट में भी सभी वर्गों का ध्यान रखा है चाहे वो महिला हो या बुजुर्ग। मोदी सरकार द्वारा चलाई गई विकास योजनाओं से लगभग 22 करोड़ लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार मोदी सरकार और जयराम सरकार के नेतृत्व में चारों सीटे जीतेगी।

उन्होंने कहा कि लगभग 15-16 महीने के भाजपा कार्यकाल में हिमाचल में भाजपा सरकार द्वारा बहुत काम किये गए है जिसका परिणाम लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा ने अभी तक कार्य किये है कांग्रेस इस तरह का कार्य नहीं कर पाए थे। केंद्र सरकार से अगर वो पैसे लाते भी थे तो उसका असर धरातल स्तर पर  देखने को मिलता। लेकिन अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने से केंद्र से योजनाएं लाई जा रही है।