कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

खबरें अभी तक: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के हवेरी में शनिवार को एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधाते नजर आए। जहां पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी से मेरा एक छोटा सा सवाल है  इन सीआरपीएस के जवानों को शहीद किसने किया। जैश-ए-मुहम्मद के मुखिया का नाम क्या है।क्या भाजपा की सरकार ने मसूद अजहर को हिंदुस्तान की जेल से पाकिस्तान नहीं भेजा था।

इतना ही नही बल्कि राहुल गांधी ने नोटबंदी और किसानों के मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेराव किया। राहुल ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने किसानों का 11 हजार करोड़ रुपये  माफ कर दिया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी कर्ज माफी को लॉलीपॉप कह रहे हैं।

राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर भी पीएम मोदी की आलोचना का पुरा अंबार पार कर दिया। साथ ही आपकों बता दें कि उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी पर 45,000 करोड़ का कर्ज है। वहीं पीएम मोदी ने राफेल डील के रूप में उन्हें 30,000 करोड़ तोहफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पीएम चौकीदारी नहीं कर रहे है।