मध्य प्रदेश: टीकमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

ख़बरें अभी तक। टीकमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका टीकमगढ़ अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना कर की गई। जिसमें जिले की महिलाओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता व महिला विकास अधिकारी मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महिला को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया उन्हें उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया गया और महिला शिक्षा के बारे में भी संदेश दिया गया।

लक्ष्मी गिरी द्वारा बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस था यहां पर कुछ स्पोर्ट की बच्ची और कुछ महिलाएं थी। जिनको हमने अवॉर्ड देकर उज्जवल भविष्य की कामना की खासकर मैंने बच्चियों से कहा कि आप अपने आप को कमजोर मत समझो कि आप एक लड़की है। आज लड़कियां बड़े बड़े पदों पर आसीन हैं चाहे वह राजनीतिक हो या स्पोर्ट हो या कोई भी क्षेत्र लड़कियां हमारे देश का नाम रोशन कर रही हैं और हमारी आशा यही है कि दुनिया भर में नाम रोशन करें यही संदेश दिया है।