अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम नारी शक्ति को करते है सलाम: पीएम मोदी

खबरें अभी तक: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है।इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को सलाम करते हैं। हमें गर्व है कि हमने अनेक ऐसे निर्णय लिये हैं जिससे महिला सशक्तिकरण हुआ है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ न्यू इंडिया 4 नारी शक्ति शीर्षक से वीडियो भी जारी किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘प्रत्येक भारतीय को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व है।