International Womens Day: एयर इंडिया ने कुछ इस तरह की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की पहल

खबरें अभी तक: एयर इंडिया ने इस बार खास तरह से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी पूर्ण रूप से महिला चालक दल वाली 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 घरेलू उड़ानों का परिचालन आज करने वाली है। एयरलाइन ने बीते गुरुवार को बताया कि 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उसकी मध्यम और लंबी दूरी की 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चालक दल में केवल महिलाएं रहेंगी। वहीं घरेलू मार्गों पर 40 से ज्यादा उड़ान का परिचालन महिलाएं ही करेंगी।

आपको बता दें कि एयर इंडिया ने इन 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बी787 ड्रीमलाइनर और बी777 विमानों को लगाया हुआ है। ये उड़ानें दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लदंन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-न्यूवॉर्क, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली न्यूयॉर्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को जैसी जगहों के लिए है।

एयर इंडिया की क्षेत्रीय सेवा देने वाली इकाई अलांयस एयर ने भी कहा कि उसके विमान का परिचालन आज पूर्ण रूप से महिला चालक दल द्वारा किया जाएगा।अलांयस एयर ने अपने एक बयान में कहा कि कैप्टन आशना आचार्य और को पायलट कनिका शर्मा के नेतृत्व में एयर लाइन की पूर्ण महिला चालक दल वाली एक उड़ान दिल्ली से धर्मशाला जाएगी और वहां से राजधानी वापस आएगी।

प्राइवेट कंपनी जेट एयरवेज ने चार घरेलू उड़ानों का परिचालन करने की योजना बनाई है।जिनकी जिम्मेदारी महिला चालक पर होगी। इनमें मुंबई-नयी दिल्ली-मुंबई, मुंबई-बेंगलुरु-मुंबई शामिल हैं। महिला दिवस के मौके पर स्पाइजेट 22 ऐसी उड़ानों का संचालन करेगा जिनका पूरी तरह से नियंत्रण महिलाओं के हाथ होगा। गोएयर एयरलाइन ने कहा कि उपलब्धता और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर महिला यात्री बिजनेस क्लास में सीट पाने की हकदार होंगी।