हरियाणा में निकलेगी टीचर्स की बंपर भर्तियां, नियुक्त होंगे नए अध्यापक

खबरें अभी तक। हरियाणा में जल्द ही शिक्षक भर्ती होने जा रही है. प्रदेश में जल्‍द ही 16 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। सरकारी स्कूलों में 16 हजार 595 नए अध्यापक नियुक्त होंगे। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।

बता दें कि इनमें 8450 टीजीटी और 8145 पीजीटी शामिल हैं। इनकी सीधी भर्ती की जाएगी. हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्‍होंने बताया कि इस दौरान 9870 जेबीटी, 1210 टीजीटी तथा 8291 पीजीटी  की सीधी भर्ती की गई। इनमें से 8376 जेबीटी, 1137 टीजीटी और 2159 पीजीटी अध्यापक स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा 1942 टीजीटी और 5291 पीजीटी अध्यापकों के पद पदोन्नति से भरे गए हैं।