इस खिलाड़ी का नहीं है एक पैर, फिर भी जीता कांस्य पदक

ख़बरें अभी तक: उत्तराखंड के जवान शरद चंद्र जोशी ने एक पैर होने के बावजूद भी हिम्मत न हारते हुए कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। बता दें कि सड़क हादसे में बायां पैर खोने के बावजूद पीएसी के जवान शरद चंद्र जोशी ने यूनाईटेड अरब अमीरात में आयोजित वर्ल्ड स्पोर्ट्स में उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने बैडमिंटन के सिंगल और डबल्स में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कांस्टेबल शरद जोशी का उच्च प्रदर्शन रहा। शरद का दो कांस्य पदक जीतने के बाद उनका पुलिस मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि शरद चंद्र जोशी वर्ष 2005 से उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा हैं। वर्तमान में 31 वीं वाहिनी पीएसी में सेवारत हैं। 2015 में एक सड़क दुर्घटना में जोशी का बायां पैर चला गया था। उन्होंने कृत्रिम पैर के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।