उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस और इंटेलिजेंस की बड़ी कारवाई, 2 बांग्लादेशी संदिग्ध गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। सहारनपुर के देवबंद में एक बार फिर लोकल पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट ने संयुक्त कारवाई करते हुए। दो बांग्लादेशी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्ध बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध रुप से रह रहे थे।

पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट की अचानक हुई कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती है। बता दें कि इससे पहले भी देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के दो आंतकी गिरफ्तार किए है। पुलवामा हमले के बाद यूपी पुलिस और प्रशासन अलर्च पर है।