पढ़िए, कैसे सगे भाई-बहन बनाते ने ऑटो चालकों को अपना शिकार

ख़बरें अभी तक। वो दोनों सगे भाई बहन ऑटो चालकों को अपना शिकार बनाते थे। पहले ऑटो किराये पर लेते फिर उसे किसी जगह पर ले जाकर लूटपाट के बाद हत्या कर देते। पुलिस ने 12 फरवरी को भलस्वा डेयरी इलाके में संजय नामक ऑटो चालक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए इस शातिर लुटे भाई बहन की जोड़ी को गिरफ्तार कर हत्या के दो मामले सुलझाने का दावा किया है।

बाहरी उत्तरी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आये ये दोनों सगे भाई बहन शिव कुमार और नीलम है। इन दोनों भाई बहन की करतूत बड़ी हैरान करनी वाली है। इन पर आरोप है की ये दोनों लूटपाट के इरादे से ऑटो किराये पर लेते और फिर लूटपाट के बाद उसकी हत्या कर देते थे। आउटर और नार्थ जिला पुलिस ने 12 फरवरी को भलस्वा निवासी संजय नाम के ऑटो चालक की हत्या की जांच शुरू की तो ये शातिर भाई बहन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर ऐसे ही दो मामलों का खुलासा किया है।

12 फरवरी भलस्वा थाना पुलिस को भलस्वा से गायब हुए ऑटो चालक संजय की डेड बॉडी मिली। पुलिस इसकी जांच कर ही रही थी कि ऐसी ही एक सूचना केशव पुरम थाना क्षेत्र से गायब हुए प्रीतम सिंह की मिली दोनों की गाड़ी इसी इलाके के आस पास लावारिस हालत में मिली और दोनों की हत्या एक ही तरह और तरीके से की गयी थी। लिहाज़ा पुलिस ने इन दोनों मामलों को जोड़कर जांच शुरू की तो ये दोनों स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़ गए।

ये दोनों लिफ्ट लेकर या फिर ऑटो टेक्सी किराये पर लेकर उन्हें हनी ट्रैप में फसकार उसकी हत्या कर उसकी पास जो कुछ भी कीमती सामान और नगदी होते वे लूट ले जाते थे। इन दोनों भाई बहनों ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है यह तो जांच का विषय है लेकिन इन्हे पकड़ कर उत्तरी बाहरी जिला पुलिस ने कितने हो लोगों को इनका शिकार होने से बचा लिया है।