हिमाचल: तिब्बत सीमा में ग्लेशियर में दबने से एक जवान की मौत पांच लापता

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर तिब्बत बॉर्डर शिपकिला के समीप सेना के 6 जवान ग्लेशियर की चपेट में आए।जिसमें से अब तक एक जवान का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि पांच की तलाश जारी है।

जिलाधीश किनौर गोपाल चंद ने बताया कि हालांकि अभी सूचना पुख्ता नही है। क्यो की सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। लेकिन सेना के कमांडर से जो बात हुई उस आधार पर आज सुबह सेना के 16 जवान नमज्ञा से शिपकिला के समीप पेयजल लाइन को दरुस्त करने आज सुबह करीब 11 बजे निकले थे। इसी बीच पहाड़ी से ग्लेशियर गिरने के कारण 6 जवान इस कि चपेट में आ गए। हालांकि एक जवान को घायल अवस्था में तुरंत रेस्क्यू किया गया। लेकिन पूह चिकित्सालय पहुंचते तक उसकी मौत हो गई है।

जिला प्रशासन ने पुलिस व आइटीबीपी की27 वी बटालियन के जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है। डीसी गोपाल चंद ने बताया उन्होंने सूचना मिलते ही एडीएम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है।