उत्तराखंड: हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद चित्रेश का अंतिम संस्कार

ख़बरें अभी तक। शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का आज राजकीय सम्मान और विधि-विधान के साथ हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मेजर का पार्थिव शरीर जैसे ही खड़खड़ी शमशान पहुंचे वहं पर शहीद को अंतिम विदाई देने व अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।

भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा चित्रेश तेरा नाम रहेगा, जय जवान-जय किसान के साथ साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से पूरा शमशान घाट गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कांग्रेस विधायक ममता राकेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट, एसएसपी जन्मेयजय खंडूडी सहित सेना के अधिकारियों और बड़ी संख्या मे गणमान्यो ने शहीद चित्रेश बिष्ट के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढाकर श्रद्धांजलि दी।

शहीद मेजर को उनके ताऊ के बेटे हर्षित बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि शहीदों का बलिदान बेकार नही जायेगा।