प्रियंका गांधी वॉड्रा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए करेगी कार्य

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस की नई महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अपनी स्थिति सपष्ट कर दी है। प्रियंका का कहना है कि पार्टी की मजबूती के लिए वह चुनाव लड़ने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करना ज्यादा पसंद करेंगी।

गुरूवार को प्रियंका ने लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में कहा कि वो आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि उनके पास पार्टी द्वारा दी गई कई जिम्मेदारियां हैं।महासचिव का पद संभालने के बाद पहली बार यूपी दौरे पर आई प्रियंका ने सभी लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी लोकसभा चुनाव के रणनीति पर चर्चा की।