गायक भूपेन हजारिका के परिवार ने भारत रत्न लेने से किया इनकार

ख़बरें अभी तक। गायक भूपेन हजारिका के परिजनों ने भारत रत्न लेने से इनकार कर दिया है। हजारिका के परिजनों का कहना है कि वो नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में इस अवार्ड को लौटाएंगे।

उनका कहना है कि उत्तर-पूर्व भारत में क्या हालात है, यह सब जानते है। ऐसी परिस्थिती में, मैं यह सम्मान स्वीकार नहीं कर सकता। अगर मेरे पिता आज जिंदा होते तो शायद वह भी मेरी इस बात से सहमत होते और यही करते। उन्होंने कहा कि मैं भारत रत्न को लौटा रहा हूं और यह बताना चाहता हूं कि मैं नागरिकता संशोधन के मामले में असम के लोगों के साथ हूं।

सूत्रों के मुताबिक भूपेन हजारिका के बेटे तेज हजारिका अमेरिका में रहते हैं। उन्होंने भारत रत्न सम्मान लेने से इनकार करने की पुष्टि की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पहले 25 जनवरी को भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न समेत पद्म पुरस्कारों का एलान किया था।