राहुल गांधी पर गाए गए विवादित गाने को लेकर एक संस्था ने बीजेपी नेता रॉकी मित्तल को किया सम्मानित

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित गाना गाने वाले सिंगर रॉकी को रोहतक में बीजेपी से जुड़े एक संगठन ने सम्मानित किया। मित्तल ने राहुल पर गाने में विवादित टिप्पणी की है, जिस पर इस सिंगर को जरा भी मलाल नहीं है और गाने को जायज ठहराया है। दरअसल रॉकी मित्तल हरियाणा सरकार के एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। यह कार्यक्रम प्रदेश में छात्राओं के खिलाफ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोकथाम के मद्देनजर चलाया गया है।

बता दें कि रॉकी मित्तल और विवादों का पुराना नाता है। वे खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्त बताते हैं। मित्तल ने हाल ही में पाकिस्तान के एजेंट सिद्धू नामक गाने के जरिए पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर कटाक्ष किया था। अब नए गाने में राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।