फरीदाबाद गैंगरेप मामले में पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

खबरें अभी तक। फरीदाबाद में  गाड़ी में अगवा कर लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के जुरहेड़ा से दोनों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

दोनों आरोपी मेवात के रहने वाले बताए गए। बता दें कि 13 जनवरी का ये पूरी वारदात रही। जब 22 वर्षिय लड़की को अगवा कर उससे गैंगरेप कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उसके बाद लगातार हरियाणा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे।