उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हदसा 8 लोगों की मौत 9 घायल

ख़बरें अभी तक। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के बारकोट विकासखंड में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत 9 लोग घायल हो गए। मिरतोली गांव के लोग एक महिला के शवदाह के लिए पिकअप वाहन में तभी लीसा डिपो के पास वाहन अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के मुताबिक शव वाहन में करीब 17 लोग स्वार थे। घायलों को एयर एम्बुलेंस से हायर सेंटर व कम घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहा घाट व चम्पावत में भर्ती कराया गया है।

पिकअप में सवार चालक सहित 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया हैं।

चम्पावत में रोडवेज बस अड्डे व आयुष्मान योजना का लोकार्पण करने पहुचे सांसद व विधायक कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यो का जायजा लिया। घटना के बाद पुलिस, आईटीबीपी और स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।