तेजप्रताप यादव की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा को आरजेडी में शामिल होने दी पेशकश

ख़बरें अभी तक: भाजपा के साथ मतभेद की वजह से नाराज चले रहे शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी तरफ करने की कोशिश आजकल हर पार्टी कर रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल का नाम भी जुड़ गया है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी पार्टी में आमंत्रित किया है। तेजप्रताप ने कहा कि वो चाहते हैं कि शत्रुघन सिन्हा उनकी पार्टी ज्वाइन कर ले।

बता दें कि 19 जनवरी को कोलकता के ब्रिगेड परेड मैदान में पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी के बाद से ही भाजपा के भीतर उनका विरोध शुरू हो गया। रैली में बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। मैं सच के साथ, सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने रांची के रिम्स जाकर लालू यादव से भी मुलाकात की थी।