हरियाणा: 13 यहूदियों ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा अपने देश में करेंगे हिंदू धर्म का प्रचार

ख़बरें अभी तक। हरियाणा में भिवानी के जहरगिरी मंदिर में रुस से आए 13 यहूदियों ने हिंदू धर्म को अपना लिया है। उन्होंने कहा कि अपने देश में जीकर हिंदू धर्म का प्रचार करेंगे।

जहरगिरी मंदिर के महंत अशोर गिरी ने बताया कि ये लोग काफी समय से भारत आ रहे थे। इन्होंने हमारे पूरे देश के हर धाम को दौरा किया, जिसके बाद हमारे धर्म, संस्कृति के वसुधैव कुटुंभकम व शांति के संदेश से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपनाया है। उन्होंने बताया कि अब कुछ दिनों बाद ये अपने देश जाकर मंदिर बनाएंगे और हमारे धर्म व संस्कृति का प्रचार करेंगें।

वहीं यहूदी से हिंदू बनने इन लोगों ने बताया कि जब वो पांच-छह साल पहले भारत आए तो उस समय गर्मी का मौसम था। उन्होंने यहां अजीब लगा, लेकिन बार-बार आने के बाद वो यहां के मौसम के आदि हो गए। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यहां की संस्कृति व धर्म का जाना तो बहुत प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने देश में कई मंदिरों व धामों का दौरा कर अंत में हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया।