PNB  बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने छोड़ी भारत की नागरिकता

ख़बरें अभी तक। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के अरोपी मेहुल चोकसी ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है। हीरा कारोबारी मेहुल ने भारत के पासपोर्ट को सरेंडर करते हुए खुद को एंटीगुआ का नागरिक बताया है। मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ ङाई कमीशन में अपना पासपोर्ट जमा करवाया है।

आपको बता दें कि कल मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण मामले को लेकर सुनवाई होनी थी। उससे पहले ही मेहुल ने खुद को एंटीगुआ का नागरिक घोषित कर दिया है। ऐसे में अब उसे भारत लाना और भी मुशिकल हो गया है।

मेहुल चोकसी ने अपने पासपोर्ट जिसका नंबर Z3396732 है, को हाई कमिशन में जमा करवाया. इसके साथ ही उसने इसकी फीस कुल 177 डॉलर भी जमा करवाई। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को अवगत करा दिया है। मेहुल चोकसी का अब आधिकारिक पता हार्बर, एंटीगुआ हो गया है।

मेहुल चोकसी के वकीलों को उम्मीद है कि इस कोशिश से भारत द्वारा चोकसी को प्रत्यर्पित करने की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि मेहुल चोकसी के खिलाफ पहले ही इंटरपोल का नोटिस जारी किया हुआ है। भारत की कई एजेंसियां लगातार उसकी तलाश कर रही थीं।

आपको बता दें कि नीरव मोदी, उनके मामा मेहुल चौकसी और उनसे जुड़ी कंपनियों पर पीएनबी से 12,717 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, उसका कारोबार अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया और भारत सहित कई देशों में फैला है। उसने अपनी मौजूदा स्थिति के लिए नकदी और सप्लाइ चेन में दिक्कतों को जिम्मेदार बताया है। अदालत में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार कंपनी ने 10 करोड़ डालर की आस्तियों व कर्ज का जिक्र किया है।