नेता विपक्ष के ब्यान पर भाजपा प्रवक्ता का पलटवार

ख़बरें अभी तक। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा भाजपा के पन्ना प्रमुखों को हीरा लाल पन्ना लाल बताने के बाद भाजपा भड़क उठी है। भाजपा प्रवक्ता एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने ऊना में नेता विपक्ष पर जुबानी हमला बोला है। राम कुमार ने कहा कि भाजपा के हीरा पन्ना लाल कांग्रेस के चिट्टा लालों से बहुत बेहतर है।

राम ने कहा कि इन पन्ना प्रमुखों की मेहनत की बदौलत ही हिमाचल में भाजपा की सरकार बनी है और भाजपा की सरकार बनने के बाद ही कांग्रेस के माफिया लाल या तो जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे है या फिर क्षेत्र को छोड़ कर भाग चुके है। वहीँ राम कुमार ने नेता विपक्ष को भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी न करने की चेतावनी भी दी है।