जींद को दिलाऊंगा उसका हक़, तब तक चैन से ना बैठूंगा, ना सरकार को बैठने दूंगा- दिग्विजय

ख़बरें अभी तक। जननायक जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर जींद की जनता ने मुझे अपना प्रतिनिध चुन कर विधानसभा भेजने का कार्य किया तो मैं आप लोगों को आश्वस्त करता हूं कि मै जींद की जनता को उनका हक दिलवा कर रहूंगा। राज्य के सबसे पिछड़े इलाकों में शामिल जींद के विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए न तो मैं स्वयं चैन से बैठूंगा और न ही सरकार को चैन से बैठने दूंगा।

दिज्विजय चौटाला शुक्रवार को जींद हलके के गांव जीतगढ़ में आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांव में पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा विश्वास के योग्य ही नहीं है। उन्होंने भाजपा द्वारा जींद में विकास करने के दावों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षो के दौरान जिस सरकार ने जींद के विकास के नाम पर एक इंट भी नहीं लगवाई, जींद की जनता उस पर कैसे भरोसा करेगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकर के कई मंत्रीं और विधायक अपनी सरकार के चार साल के काम-काज से संतुष्ट नहीं हैं। भाजपाई स्वयं प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली पर कई बार सवाल उठा कर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार गिरने के हालात बने हुए हैं।

 

सन चलाएंगे।