लिंगानुपात सुधार में हरियाणा में तीसरी बार सिरसा बना नंबर वन, 1000 लड़कों के पीछे 935 लड़कियों ने जन्म लिया

ख़बरें अभी तक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पानीपत से चलाई गई बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना का सफल परिणाम हरियाणा में देखने को मिल रहा है। इसका जीता जागता उदहारण सिरसा जिला बना है।  सिरसा जिला चार साल में तीसरी बार पूरे हरियाणा में एक नंबर पर आया है जहां आंकड़े सुधरे है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक बार फिर लिंगानुपात में वृद्धि कर सिरसा जिला पहले स्थान पर पंहुचा है।

आंकड़ों के मुताबिक सिरसा में दिसम्बर 2018  तक 1000 लड़कों के पीछे 935 लड़कियों ने जन्म लिया है, जो की सरहानीय है। सिरसा जिले ने लिंग अनुपात में हरियाणा व दूसरे राज्यों के सामने एक मिसाल पेश की है।

इसकी जानकारी सिरसा के उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सिरसा जिला एक बार फिर पहले स्थान पर आया है। प्रशासन का कहना है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने लड़कियों के प्रति समाज की मानसिकता को भी बदला है।