फऱीदाबाद में 20 फुट गहरे कुएं में गिरा सांड, जेसीबी की मदद से बाहर निकाला

 ख़बरे अभी तक। फ़रीदाबाद के सराय इलाके में बीती रात एक सांड 20 फुट गहरे कुएं  में गिर गया। जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब साढ़े तीन घण्टे की कड़ी मशक्क्त के बाद बाहर निकला। इस दौरान नगर निगम को कई बार सूचित किया गया लेकिन उनकी तरफ से कोई मदद नहीं मिली जिसके बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड के सहयोग से JCB  मांगा कर बीस फुट गहरा गड्ढा खोदा गया तब जाकर सांढ़ को बाहर निकाला गया। कुआं इतना गहरा था की सांढ़ इसमें इधर -उधर हिल- डुल भी नहीं पा रहा था।

सबसे पहले कुएं में गिरे सांढ़ को देखने वाले की माने तो वह और उसका साथी इधर से गुजर रहे थे की तभी उन्होंने इस कुएं से गाय के रोने की आवाज सुनी,  जिसके बाद उन्होंने स्थानीय नगर निगम  प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन उन्हें नगर निगम अधिकारीयों  की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। केवल सुचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एक JCB बुलाई गई और फिर JCB की मदद से करीब  साढ़े तीन घण्टे  की कड़ी मशक्क्त के बाद बीस फुट गहरा गड्ढा खोदा गया  तब जाकर सांढ़ को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का आरोप है की गऊ रक्षकों की तरफ से उन्हें इस बचाव में कोई मदद नहीं मिली।