चंडीगढ़ PGI में डॉक्टर होने का दावा करने वाले कुरुक्षेत्र के फर्जी डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी डॉक्टर ग्रामीण एरिया में दवाईयों की सप्लाई और लोगों का इलाज करता था।

जानकारी के मुताबिक अमीन गांव के पास डेरा रामपुरा के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ पीजीआई में डॉक्टर होने का झांसा देता था।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी डॉक्टर लोगों को महंगे रेटों पर दवाईयां देकर जाता था। एक बार ग्रामीणों ने उससे पूछ लिया कि आप जो इंजेक्शन लगाएंगे उसका नाम क्या है और उसके फायदे क्या है, उसके बाद वो पकड़ में आ गया और ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।

अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस डॉक्टर को दवाईयों के बैग के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसको कुरुक्षेत्र के आदर्श थाना में पुलिस के हाथों सौंप दिया आरोपी डॉक्टर यमुनानगर का रहने वाला बताया जा रहा है और पुलिस ने फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है