मंडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को नवाजा

ख़बरें अभी तक। ABVP ने वल्लभ कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रदेशभर में 7 अक्तूबर को आयोजित की गई स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

प्रदेश में पहले स्थान पर रहने पर बीके पब्लिक स्कूल जयसिंहपुर, कांगड़ा के अभिषेक को सम्मानित किया गया। उन्होंने 94 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर शिमला के समरहिल स्कूल के रवि रहे जबकि मंडी राजकीय कन्या स्कूल की छात्रा प्रिया ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एपी बंसल रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अभाविप डॉ. नागेश ठाकुर रहे। बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्रांत अध्यक्ष पृथीपाल सिंह ने भाग लिया।