महिला कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी

ख़बरें अभी तक। देश की प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर पत्रकार अप्सरा रेड्डी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अप्सरा रेड्डी चेन्नई की रहने वाली है। अप्सरा कॉलेज के दिनों से ही समाजिक कार्यों से जुड़ी है।

बता दें कि अप्सरा देश की प्रसिद्ध पत्रकार है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और लंदन से पत्रकारित की पढ़ाई की है। राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर अप्सरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत के निर्माण में अहम योग्दान दिया है। राहुल गांधी का महिलाओं के निष्पक्ष प्रतिनिधित्व, महिला-केंद्रित घोषणापत्र और गतिशीलता के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है और मुझे उनके नेतृत्व में देश भर में महिलाओं की सेवा करने में खुशी होगी।

महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर अप्सरा रेड्डी ने खुशी जाहिर की और कहा कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी ने उनका स्वागत किया है। यो मेरे लिए बहुत सुखद क्षण है। उन्होंने कहा कि जिदंगी में उन्होंने काफी दुश्वारियां झेली हैं। लोगों ने उनका मजाक उड़ाया है। लेकिन  मजबूत मनासिकता के साथ सिर्फ काम पर ही ध्यान दिया और दिमाग को शांत रखा।