हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के पद से सुक्खू की हुई छुट्टी, कुलदीप सिंह राठौर बने नए अध्यक्ष

खबरें अभी तक। लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है. राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को राठौर की नियुक्ति की है। राठौड़ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और मुख्य प्रवक्ता हैं।

बताया जा रहा है कि हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व सुक्खू में काफी समय से चल रही तनातनी के बीच पार्टी आलाकमान ने यह बदलाव किया है। वहीं सुक्खू के अब तक के 6 साल के कार्यकाल में एक भी चुनाव नहीं जीता पाने को भी कारण माना जा रहा है.