सोनीपत के अस्पताल में दो गुटों के बीच गोलीबारी, 1 घायल

ख़बरें अभी तक। सोनीपत के सामान्य अस्पताल में देर रात दो गुटों में गोलाबारी हो गई। सड़क हादसे में हुई मौत के बाद अपने भाई के शव को लेकर अस्पताल में पहुंचे देवेंद्र उर्फ़ भुक्खे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए देवेंद्र को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद  रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों उसे लेकर दिल्ली के निजी अस्पताल में गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

गांव बैयापुर निवासी अनिल की मंगलवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। शव को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे अनिल के भाई देवेंद्र उर्फ़ भुक्खे पर सामान्य अस्पताल में फॉर्चूनर गाड़ी में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें दो गोलियां देवेंद्र को लगी। देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर हमलावर फॉर्चूनर गाड़ी लेकर फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए देवेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर किया। परिजनों से लेकर दिल्ली के निजी अस्पताल में ले गए। देवेंद्र हत्या सहित कई मामलों में नामजद रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।