पुलिस ने 6 किलो गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार 

ख़बरें अभी तक: फतेहाबाद में कल देर रात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से 6 किलोगांजा बरामद किया गया।युवक बाइक पर सवार था और मताना गांव की ओर जा रहा था।

डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली के सदर बाजार से गांजा लेकर आया था। युवक नशे का कारोबार करता है। पुलिस ने युवक को रिमांड पर ले कर पुछताछ शुरू कर ली है। पुलिस ने इस मसले को शीघ्र सुलझाने का आश्वासन दिया है।