चुनावी रणनीति को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच हुई बैठक

ख़बरें अभी तक: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव नजदीक आने वाले है सभी राजनितिक पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर ली है। वहीं भाजपा ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। 2019 के आते ही भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का परचम लहराने के लिए बैठकों का दौर शुरु हो गया है। इसी कड़ी के तहत ऊना में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

वहीं धूमल ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस अक्सर भाजपा के कार्यक्रमों पर निशाना साधती है और बाद में भाजपा के कार्यक्रमों की नकल करती है। धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के निर्णय का हम स्वागत करते है। ऊना भाजपा की नव वर्ष की पहली बैठक ऊना के जिला परिषद भवन में हुई। ऊना जिला के प्रभारी विजय अग्निहोत्री विशेष रुप से बैठक में शामिल हुए।

बैठक में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बूथ स्तर तक के अधिकारियों को जीत के टिप्स दिए और केंद्र सरकार की व प्रदेश की जयराम सरकार की नीतियों को जन – जन तक लेकर जाने का आह्वान किया। वहीं मिडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने कांग्रेस द्वारा पन्ना प्रमुख सम्मेलनों को हीरा लाल पन्ना लाल सम्मेलन कहने पर पलटवार किया। धूमल ने कहा कांग्रेस भाजपा से घबराई हुई है।