हरियाणा: पहाड़ों पर बर्फ़बारी और बारिश के चलते, मैदानी इलाकों में ठंड से मिली राहत

ख़बरें अभी तक। पहाड़ों में बर्फ़बारी के बाद अब दिल्ली एनसीआर यूपी,चंडीगढ़,पंजाब और हरियाणा के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिससे हरियाणा प्रदेश में भी लोगों को कड़ाके की ठण्ड से काफी राहत मिली है। बारिश के कारण दिल्ली का तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तो वही दिल्ली के साथ लगते हरियाणा प्रदेश में भी तापमान 7 और 8 डिग्री  और राजस्थान की सीमा से सटे भिवानी जिला का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है।

तापमान में गिरावट आने से आम आदमी को ही नहीं बल्कि जीव जंतुओं को को भी बड़ी रहत मिली है और बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिले है। दक्षिण हरियाणा में जहाँ पानी की अधिक परेशनी है। उन क्षेत्रों के खेतों में कड़ी फसलों में इस प्रकार की बारिश घी जैसा काम करती है। भिवानी जिला भी इसमें शामिल है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही आसमान में बादलों के संकेत के साथ बारिश का भी संकेत किया था। जिसके चलते बारिश हुई और किसानो को इसका फायदा मिला है ,जिन्हे एक पानी की बचत भी मिली है।

बारिश से खुश किसानों ने कहा कि यह बारिश उनकी फसलों के लिए एक प्रकार से देशी घी है।  इससे ठण्ड भी कम हुई है। कहा कि बारिश से जहां रबी की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है,  किसानों ने बताया कि बारिश से खेतों में खड़ी सरसो व गेहूं की फसल को काफी लाभ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस वक्त रबी की फसलों को सिंचाई की आवश्यकता थी। इस बारिश ने एक बार तो सिंचाई की आपूर्ति कर दी है। बारिश से सरसो व गेहूं की फसल को काफी पोषण मिलेगा। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय से संबंधित कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी के अधिकारीयों का कहना है कि यह बारिश रबी की फसलों के लिए काफी लाभदायक मानी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल खेतों में सरसो व गेहूं की फसलें लहलहा रही है। इस बारिश से इन फसलों को पोषण में काफी मदद मिलेगी।