दलितों के घर से दाल-चावल लेकर भाजपा बनाएगी 5000 किलो खिचड़ी, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

ख़बरें अभी तक। आज रामलीला मैदान में भाजपा सरकार ने एक दांव चला है जिसके जरियो वो दलित वोट बैंक को अपनी राजनीति से जोड़ने के साथ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी बनाने जा रही है। भाजपा के इस आयोजन ‘भीम महासंगम विजय संकल्‍प’ में 5000 किलोग्राम खिचड़ी बनाने की योजना है। इस खिचड़ी को बनाने के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। खिचड़ी के लिए दलितों के घर से चावल और जरूरी सामान ले लिया गया है.

खिचड़ी बनाने का जिम्मा नागपुर से शेफ विष्णु मनोहर को दिया गया है। वे नागपुर में कुछ महीने पहले तीन हजार किलो खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह अपनी टीम के साथ 20 फीट व्यास वाले और छह फीट गहरे बर्तन में खिचड़ी बनाएंगे।