8 और 9 जनवरी को हरियाणा रोडवेज की सेवाएं रहेगी ठप

ख़बरें अभी तक।  8 और 9 जनवरी को ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर अब हरियाणा में भी दिखने वाले है।हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने की तैयारी कर दी है और इसके चलते हरियाणा रोडवेज की सेवाएं 2 दिन तक बंद रहेगी।

किरमारा ने बताया कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है और इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। बता दें कि हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी पहले भी 18 दिन लम्बी हड़ताल पर रहे थे जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें पेश आई थी। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद यह मामला सुलझा था।

वहीं 8 और 9 जनवरी को भी ऐसी परिस्थितियां बन सकती है। अब केन्द्र और राज्य सरकार इस विषय में क्या फैसला लेती है ये देखना अभी बाकी है।