यूपी में सपा बसपा गठबंधन 37-37 सीटों पर लड़ेगें चुनाव, कांग्रेस के खाते में दो सीटें

ख़बरें अभी तक। लोकसभा चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में मिलकर लड़ने पर सपा और बसपा में सहमति बन गई है। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे को मंजूरी भी दे दी है।

सपा बपा 37-37 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे वहीं दो सीटें राष्ट्रीय लोकदल के अजीत सिंह और जयंत चौधरी के लिए छोड़ी जाएंगी। इसके अलावा दो सीटें महागठबंधन के अन्य साथियों यानि अगर ओमप्रकाश राजभर की पार्टी भी गठबंधन में शामिल होती हैं तो उनके लिए छोड़ी जाएंगी।

जानकारी के अनुसार अगर कांग्रेस साथ आती है तो उसे दो सीटें दी जाएंगी। इसके तहत राहुल गांधी के लिए अमेठी और सोनिया गांधी के लिए रायबरेली सीट छोड़ी जाएंगी। अन्य सीटों पर सपा और बसपा गठबंधन अपने उम्मीदवार उतारेंगे। सूत्रों ने बताया कि अन्य साथियों के महागठबंधन में नहीं जुड़ने की स्थिति में 1-1 सीटें सपा और बसपा आपस में बांट लेंगी. कांग्रेस पार्टी को फिलहाल दो से ज्यादा सीटें देने से दोनों नेताओं ने इनकार कर दिया है।