फरीदाबाद: छेड़छाड़ का विरोध करना एक महिला को पड़ा महंगा

ख़बरें अभी तक। दिल्ली से सटे फरीदाबाद मे एक महिला को अपनी बेटी से छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया, आरोपी युवक ने महिला के गले को चाकू से रेत दिया और मोके से फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी महिला को सिविल अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया जहां नाजुक हालात को देखते हुए उसको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें कि गंभीर रूप से जख्मी महिला का कसूर सिर्फ इतना था की इसने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे एक युवक का विरोध किया था। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद के दयाल नगर इलाके की  है। घायल महिला के मुताबिक एक युवक उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था। जिसका उसने विरोध किया इसी के चलते आरोपी  युवक ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे की उसके गले पर गहरे जखम हो गया  आस पास मौजूद लोगो ने घायल महिला को सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे दिल्ली के लिये रेफेर कर दिया गया।

इस घटना में करवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया लेकिन जब आरोपी युवक से बात की गई तो उसने अपने महिला पर चाकू के हमला करने की बात तो कबूल कर ली लेकिन लेकिन छेड़खानी की किसी बात से इनकार कर दिया।

वहीं जब इस मामले पर सम्बंधित पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया की महिला के पर हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला पुरानी रंजिश का है। फिलहाल युवक को कोर्ट मे पेश करके आगे की कार्यवाही की जाएगी ।