अभय सिंह चौटाला ने दुष्यंत चौटाला पर कसा तंज, कहा जेजेपी तो बच्चों की पार्टी

ख़बरें अभी तक। नेता प्रतिपक्ष और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने एख बार फिर से दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी पर निशाना साधा है. नेता अभय सिंह चौटाला ने जननायक जनता पार्टी को बच्चों की पार्टी करार देते हुए कहा है कि बच्चे नासमझ होते हैं वे कुछ भी बोलते हैं। लेकिन उनसे लड़ा नहीं जाना चाहिए।

वहीं अभय सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ विवाद में वो नहीं पड़ना चाहते। कयोंकि इनेलो को प्रदेश की एसवाईएल के अलावा दादुपुर नलवी की लड़ाई लड़नी है। प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़नी है। प्रदेश के किसान के कर्ज माफी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था की लड़ाई भी इनेलो को लड़नी है।