इनेलो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा इनेलो की तरफ से 50 फीसदी महिलाओं को टिकटें दी जाएगी..

खबरें अभी तक। इनेलो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि अब पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हताश और निराश होने की जरुरत नहीं है। उन्होने बताया कि अगले 15 दिनों में महिला संगठन में नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी वहीं उन्होने दावा किया कि चुनाव में इनेलो की तरफ से 50 फीसदी महिलाओं को टिकटें दी जाएगी।
बता दें कि सोमवार को जाट धर्मशाला में इनेलो महिला विंग की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने की और आगामी 17 फरवरी को हांसी में होने वाली महिलाओं की प्रेदश स्तरीय रैली का निमंत्रण दिया और साथ ही संगठन को जिला व गांव स्तर पर मजबूत करने का आहवान किया।
इस दौरान मीडिया से रूबरू सुमित्रा देवी ने कहा कि पार्टी में आए तुफान के बाद पदाधिकारियों व समर्थकों को हताश व निराश नहीं होना चाहिए। उन्होने कहा कि महिला संगठन से जो जो पदाधाकारी पार्टी छोङ कर गई हैं उनकी जगह 15 दिनों में नई पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी।
सुमित्रा देवी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सबसे परेशान महिलाएं हैं क्योंकि नोटबंदी की मार सबसे ज्यादा महिलाओं पर पङी, दुष्कर्म व अत्याचार महिलाओं पर हुए और उनके बच्चों को रोजगार ना मिलने से परेशानी हुई। उन्होने दावा किया कि इनेलो में कभी भी महिलाओं की अनदेखी नहीं हुई और आने वाले चुनावों में सक्षम महिलाओं को 10 या 20 फीसदी नहीं 50 फीसदी तक टिकटें देने का काम किया जाएगा।