रै म्हारे छोरे अर छोरी हर मैदान फतेह करण म्ह आगे सै, मेवात के सलमान खान ने रिएलिटी शो इंडियन आइडल-10 में जीत हासिल की..

खबरें अभी तक। हरियाणा के मेवात के रहने वाले सलमान अली ने अपने सुरों से करोड़ों भारतीय का दिल जीत लिया है। सलमान अली ने रिएलिटी शो इंडियन आइडल-10 के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। मेवात के सलमान ने फाइनल राउंड में हिमाचल प्रदेश में अंकुश को हराकर जीत हासिल की है।-

शो के फाइनल राउंड में लाइव वोटिंग के आधार पर सलमान को विजेता घोषित किया गया। ईनाम के तौर पर सलमान को एक ट्रॉफी, कार और 25 लाख रुपये की राशि दी गई है। इसके साथ ही सलमान रियलिटी शो सारे-गामा-पा में भी रनअरप रह चुका है। सलमान ने इतना बड़ा मुकाम आज अपने नाम कर साबित कर दिया है कि इंसान चाहे तो अपनी मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल कर सकता है।

ऐसा ही कुछ हरियाणा के छोटे से जिले में रहने वाले सलमान ने कर दिखाया है, बता दें कि जिस उम्र में बच्चे खेलते, कूदते हैं उस उम्र में सलमान अपने सपने पूरे करने के लिए कढ़ी मेहनत कर रहा था।  महज 6 साल की उम्र में सलमान ने गायकी की शुरुआत की थी और जागरण व शादी पार्टियों में अपने सुरों से लोगों का मन बहलाता था।

सलमान के पिता कासिम अली ने दिल्ली के एक गायक उस्ताद इकबाल हुसैन से संगीत की तालीम दिलाई थी। भजन और पार्टियों में गाना गाकर वह अपने घर और पढ़ाई का खर्चा चलाता था।

सफर में आगे बढ़ने की शुरुआत तब हुई, जब सलमान एक भजन कार्यक्रम के दौरान मनोज बंसल से मिला। वह सलमान को सारे-गामा-पा लिटिल चैंप्स में ऑडिशन दिलवाने के लिए ले गए थे। गरीबी के कारण सलमान का परिवार उसे पड़ोसियों के घर जाकर टीवी कार्यक्रम में देखते थे। लेकिन एक गरीब परिवार से तालुक रखने वाले सलमान ने इतना बढ़ा मुकाम अपने नाम किया है कि अब हर कोई उससे मिलना चाहता है और बात करना चहता है। पूरे देश में सलमान की बड़ी पहचान बनी है।