15,000 से अधिक विद्यार्थियों ने पूरे शहर में शोभायात्रा निकालकर तोड़ा रिकॉर्ड

ख़बरें अभी तक। हरियाणा की 100 साल पुरानी शिक्षण संस्थान के 15,000 से अधिक विद्यार्थियों ने पूरे शहर में शोभायात्रा निकालकर तोड़ा रिकॉर्ड। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा प्रदेश की सबसे पुरानी शिक्षण संस्थान है जिसे मात्र 5 विद्यार्थियों से शुरू किया गया था लेकिन आज इस शिक्षण संस्थान के अलग-अलग स्कूल कॉलेजों में करीब 18,000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

हजारों बच्चों की परेड का दिखाई दे रहा नजारा बल्लभगढ़ की अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा की स्थापना वर्ष समारोह का है, जहां प्रचारिणी सभा आज अपने 100 साल पूरे होने पर उत्सव मना रही है। 100 वर्ष पहले भक्त श्याम लाल ने एक पेड़ के नीचे 5 विद्यार्थियों से इस प्रचारिणी सभा की नींव रखी थी, जहां आज 18000 से अधिक विद्यार्थी स्कूल और कॉलेजों में शिक्षा ले रहे हैं।

सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता की मानें तो महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में अधिकांश टॉप पोजीशन उनके अग्रवाल पीजी कॉलेज की रहती है और उनके यहां पढ़े विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस, आईआरएस कस्टम और ब्रिगेडियर जैसे पदों पर रह चुके हैं। गुप्ता की मानें तो यह प्रदेश की सबसे पुरानी शिक्षण संस्था है, जिसके हजारों विद्यार्थी आज पूरे शहर में यात्रा निकाल रहे हैं।

वहीं शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले बल्लभगढ़ शहर के भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा की मानें तो यह बड़ी गर्व की बात है। विधायक की माने तो यह संस्था हरियाणा की सबसे पुरानी शैक्षणिक संस्था है। 5 विद्यार्थियों से शुरू हुई यह शिक्षण संस्था आज हजारों स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों में तब्दील है। संस्था इसके लिए बधाई की पात्र है।