‘सिंबल पर लड़ते चुनाव तो नगर निगम चुनावों का परिणाम होता अलग’

ख़बरें अभी तक। सिंबल पर चुनाव लड़ते तो परिणाम कुछ और होता यह कहना है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का दरअसल प्रदेश के पांच नगर निगम चुनाव में डॉ. अशोक तंवर ने सिंबल पर चुनाव लड़ने की वकालत की थी, वहीं अशोक तंवर ने इशारों इशारों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेते हुए कहा जिन लोगों का अनुमान था अनुमान गलत साबित हुआ यानी जो चीज प्रदेश अध्यक्ष के मन में थी वह आज प्रेस वार्ता में बाहर आई.

अशोक तंवर की माने तो कांग्रेस हाईकमान ने शक्ति एप के जरिए प्रदेश में सिंबल पर चुनाव लड़ा जाए या ना लड़ा जाए इसके बारे में सर्वे कराया था और सर्वे में भी बहुमत था की नगर निगम चुनावों को सिंबल पर लड़ा जाए लेकिन कुछ लोगों ने हाईकमान को इस पूरे मामले में गुमराह किया और आज परिणाम सबके सामने है.

विधानसभा में चुनौती मिलने के सवाल पर अशोक तंवर की माने तो ऐसा कोई असर विधानसभा चुनाव पर नहीं पड़ने वाला प्रदेश की जनता इंतजार में है और समय आने पर भाजपा को इसका जवाब भी मिलेगा. वहीं आईएनएलडी पर तंज कसते हुए अशोक तंवर ने कहा कि इनेलो की दुकान धीरे धीरे बंद होती जा रही है उसका कोई अस्तित्व प्रदेश भर में बचा नहीं है. वहीं गुडगांव के रामपुरा स्थित फ्लाईओवर के दरकने संबंधी मामले पर अशोक तंवर ने इसे हजारों करोड़ों का घोटाला बताया.