अपनी ही पार्टी की गुटबाजी पर बोले तंवर, अपने ही नेताओं की भिन्नता के कारण सिंबल पर चुनाव नही लड़े

ख़बरें अभी तक। हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ संवेदनहीन ताकतें सविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के सविधान को चुनौतियों दे रहीं हैं। हम सबको मिलकर उन ताकतों का सामना करना होगा। उन्होंने निगम चुनावों पर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे ही कुछ नेताओं की भिन्नता के कारण पार्टी सिंबल पर चुनाव नही लड़ सकी, अगर सिंबल चुनाव लड़ती तो सभी जगह हम जीत दर्ज करते। अशोक तंवर आज कोसली के गांव लिसान में भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एनकाउंटर वाले स्पेसलिस्ट और कोई नही बल्कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ही जाने जाते है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के राज में पूरा प्रदेश जला, महिलाओं की इज्जत गई। इसके लिए सिर्फ़ मौजूदा सरकार जिम्मेवार है। 84 के सिख दंगों के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर कहा कि देर से ही सही न्याय तो मिला। कोर्ट के फैसलें देरी से आने के कारण समय पर लोगों को न्याय नही मिल पाता।