भाजपा पर पूर्व सीएम हुड्डा का निशाना, कहा धमकियों से डरने वाला नहीं

ख़बरें अभी तक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि वे स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं, उनके दादा परदादा अंग्रेजों से नहीं डरे तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा की धमकी से डरने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना छोड़ जन भावनाओं को ध्यान में रखकर विकास के काम करवाएं। क्योंकि जनता ने भाजपा को बड़ी उम्मीद से सत्ता सौंपी थी। लेकिन सत्ता प्राप्त करने के बाद भाजपा विकास कराने में पूरी तरह विफल है।

 

पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने 10 साल में प्रदेश में विकास के अनेक काम करवाए थे। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश का विकास थम चुका है। हमने प्रदेश को शिक्षा का हब बनाया। प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में प्रदेश को नंबर वन बनाया था। वहीं नगर निगम के चुनाव पर हुड्डा ने कहा कि इनमें भाजपा सभी जगह हारेगी।