प्रदेश में हो रहे नगर पालिका चुनाव के लिए वोटिंग हुई शुरु, मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ख़बरें अभी तक। हरियाणा में पांच नगर निगमों और दो नगर पालिका के चुनाव के लिए मतदान आज सुबह शुरू हो गया। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े चा‍र बजे तक चलेगा। राज्‍य में पहली बार नगर निगमों के मेयर का चुनाव भी सीधे हो रहा है। मतदाता पार्षदों का चुनाव करने के साथ मेयर के लिए भी मतदान कर रहे हैं। मतदान हिसार, रोहतक, यमुनानगर करनाल और पानीपत नगर निगमों के लिए हो रहा है। इसके अलावा फतेहाबाद की जाखल मंडी और कैथल की पुंडरी नगरपालिका के लिए भी चुनाव हो रहा है।

सभी जगहों पर बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुईं हैं। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा है और भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस मतदान केंद्रो के आसपास गश्‍त कर रही है।