भाजपा की कमल संदेश यात्रा में बोले सदर विधायक

खबरें अभी तक। भाजपा की कमल संदेश यात्रा के क्रम में हरदोई में सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने पदयात्रा कर हरदोई के व्यापारियों, बुद्धिजीवियों, व आम नागरिकों से संपर्क कर भाजपा की नीतियों का बखान किया,, साथ ही क्षेत्रवासियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया,, इस दौरान उनके साथ सैकड़ों भाजपाइयों का हुजूम देखा गया,, व सभी ने शहर की सड़कों पर घूम-घूम कर आम लोगों व दुकानदारों से सम्पर्क कर भाजपा को समर्थन की अपील की |

विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीतेगी,, एग्जिट पोल के सवाल पर कहा कि एग्जिट पोल कोई पत्थर की लकीर नहीं है,, यह हमेशा सही नहीं होते हैं,, गलत भी साबित हुए हैं वभाजपा की टक्कर किसी भी एक पार्टी से नहीं है, सभी विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए एकजुट हो गए हैं, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कोई भी पार्टी भाजपा को टक्कर देने के लिए सक्षम है |