लोक अदालत में 2467 वादों का किया गया निस्तारण

खबरें अभी तक। बुलंदशहर जनपद के न्यायालय परिसर में शनिवार को लोक अदालत लगाई गई। लोक अदालत में जनपद के मुख्य न्यायाधीश भोपाल सिंह ने लोक अदालत का जायजा लिया, एवम लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। वहीं लोक अदालत में आये पीड़ितों के लिए नियमानुसार न्याय दिए जाने के निर्देश भी दिए।

वहीं दूसरी ओर लोक अदालत में परिवाद न्यायालय की मुख्य न्यायधीश दीपा जैन ने 14 परिवारों को सुलह समझौते से उनका फैसला कराकर विदा किया। लोक अदालत के सचिव मुन्ना प्रसाद ने बताया कि लोक अदालत में अपनी समस्या लेकर आये पीड़ितों की समस्याएं सुनी गई है व अधिकतर समस्याओ का निस्तारण मौके पर ही किया गया है। अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 2467 वादों का निस्तारण किया गया।

उन्होंने बताया कि विवादों का समाधान किया जाना ही लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है। लोक अदालत सचिव मुन्ना प्रशाद ने बताया कि गरीब परिवारों के न्यायालय में लंबे समय तक विवाद न रहे इसी विषय को लेकर लोक अदालत में कम समय एवम बगैर अधिवक्ता के अपनी उचित समस्या रख सकते है जिसका निस्तारण जल्द से जल्द लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है वहीं।

दूसरी ओर यह भी बताया कि किसी भी स्थिति में लोक अदालत के निर्णय को आगे कही चेलेंज नही किया जा सकता है। हर परिस्थिति में अदालत का निर्णय मान्य होगा ।