दीपिका पादुकोण बनी एशिया की सबसे सेक्सिएस्ट वुमन, प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर

ख़बरें अभी तक। यूके के न्यूजपेपर वेस्टर्न वीकली के एक खास संस्करण ने एशिया की 50 सेक्सिएस्ट वुमन की लिस्ट जारी की है। जिसमें दीपिका पादुकोण ने पहला स्थान हासिल किया है और प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर रही हैं।बता दें कि हर साल ये लिस्ट जारा की जाती है। पिछले साल इस लिस्ट में प्रिंयका चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया था और इस बार देसी गर्ल 2018 की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

2018 में दीपिका पादुकोण ने बाजी मारी है और वे एशिया की सेक्सिएस्ट वुमन बन गई हैं. बता दें कि दोनों ही एक्ट्रेस ने इस साल शादी रचा ली है। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिये वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की।प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन में 1-2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू परंपराओं के तहत शादी रचाई। वहीं दीपिका और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की।बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में बिजी हैं. वहीं दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा रहेंगी। इसकी शूटिंग मार्च से शुरू होने की संभावना है।दुनिया भर के प्रशंसकों ने अपने-अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए वोट किया। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को तीसरा स्थान मिला है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में सोनम कपूर अहूजा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसे स्टार भी शामिल हैं।