अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा करेंगे शुभारंभ

ख़बरें अभी तक। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर पर लघु भारत नजर आएगा जिसमे लाखों पर्यटक शिरकत करेंगे आज शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के कर कमलो से क्राफ्ट और सरस मेला शुरु होगा। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 13 दिसम्बर को गीता महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ करेंगे 7 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2018 तक कुरुक्षेत्र में आर्ट एंड क्राफ्ट मेले के साथ-साथ सरस मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। इस सरस मेले में विभिन्न राज्यों के शिल्पकार व स्वयं सहायता समूह शिरकत करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के अवसर पर पहली बार देश भर से बेहतरीन कलाकारों का संगम होगा और एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। यह सभी कलाकार कुरुक्षेत्र में विभिन्न जगहों पर दिवारों पर महाभारत थीम पर आधारित पेंटिंग बनाने का काम करेंगे। इस महोत्सव के 13 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक विभिन्न देशों के कलाकारों के पहुंचने की सम्भावना हैं। इसलिए गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र का सबसे बड़ा इवेंट हैं। उपायुक्त ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में 16 दिसम्बर को उच्च कोटि के संतों का समागम होगा। इस दुर्लभ अवसर को देखने के लिए प्रत्येक कुरुक्षेत्र वासी महोत्सव में पहुचेंगा।

इस संत सम्मेलन में देश-विदेश से जाने-माने संत शिरकत करेंगे। सत्रह दिसम्बर का सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रेसी सिंह और सरताज सिकंदर की प्रस्तुतिया होंगी जबकि  अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 में अंतिम दिन 18 दिसम्बर को थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थी 18 श्लोकिय वैश्विक गीता पाठ करेंगे। इस गीता पाठ में  कुरुक्षेत्र के 18 हजार विद्यार्थी स्कूलों से पहुंचंगे और ब्राहमण ज्योतिसर गीता स्थली से गीता पाठ करेंगे, इसका मकसद विश्व शांति का रहेगा। 18 दिसम्बर को ही दोपहर के समय संस्थाओं के साथ मिलकर शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा और शाम को मुख्य मंच पर प्रसिद्ध कलाकार सुभ्रा गहलोत्रा व गीता ऑन व्हील का कार्यक्रम होगा।